उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है : केशव मौर्य

 



लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा आज मथुरा मे लोक निर्माण विभाग की रू0 33687.75 लाख की 54 परियोजनाओं का शिलान्यास /लोकार्पण किया गया। जिसमें29 कार्यो लागत रू0 20634.57 लाख का लोकार्पण एवं 25 परियोजनाओं रू0 13053.18 लाख का शिलान्यास किया गया।


उन्होने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा  शहीदों को सम्मान दिये जाने हेतु शहीदो के ग्राम तक मार्गों का निर्माण कार्य कराये जाने की योजना संचालित की गयी है। जिसमें मथुरा मे 02 मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी लागत रू0 74.54 लाख है तथा 01 मार्ग पर सक्षम स्तर से शीघ्र स्वीकृति प्राप्त  हो जायेगी।


लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश के राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों के प्रोत्साहन तथा सम्मान हेतु उनके ग्राम तक मार्ग की मरम्मत/निर्माण कार्य हेतु योजाना संचालित की गयी है। मेजर ध्यानचन्द्र पथ योजनान्तर्गत जनपद मथुरा के 05 कार्य स्वीकृत है। जिसकी लागत रू0 267.56 लाख है तथा 11 मार्गों पर सक्षम स्तर से शीघ्र स्वीकृति  प्रदान  की जायेगी।


श्री मौर्य ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण मार्गों को हर्बल मार्ग के रूप में चयनित किया गया है, जिन पर विशेष रूप से औषधीय गुणों वाले पौधौ को रोपित किया जा रहा है। जनपद मथुरा में 02 मार्गों पर कुल 356 हर्बल वृक्षों का रोपण हुआ है। फरह-अछनेरा मार्ग एवं ए0टी0के मार्ग से शीशगढ़ी मार्ग पर हर्बल रोड के रूप में चिन्हित किया गया है।उन्होने कहा कि लोक निर्माण विभाग में क्रियान्वित हो रहे के न्यूनतम 10 प्रतिशत निर्माण कार्यों को वेस्ट प्लास्टिक का प्रयोग करते हुए निर्माण कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं, जो कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा एक अहम कदम है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में जनपद मथुरा में 04 मार्गो लागत रू0 47.00 लाख से वेस्ट प्लास्टिक का प्रयोग नवीनीकरण का कार्य कराया गया है।


उप मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद मथुरा के 02 महत्वपूर्ण  मार्ग को चार लेन चौड़ीकरण की घोषणा की गई। जिसमे मथुरा-वृन्दावन मार्ग (प्रजि0मा0-123) का चार लेन चौड़ीकरण कार्य ,जिसकी


लम्बाई 7.850 कि०मी०और अनुमानित लागत रू0 3120.24 लाख है तथा यमुना एक्सप्रेस-वे से वृन्दावन (पागल बाबा मंदिर) मार्ग तक चार लेन निर्माण कार्य ,जिसकी लम्बाई 7.28 कि०मी०है और अनुमानित लागत 25060.63 लाख है। 


 उप मुख्यमंत्री नेअपने सारगर्भित और प्रेरक उद्बोधन में कहा कि मैं भी किसान का बेटा हूं , किसानों के मर्म को   हम अच्छी तरह समझते है और इसीलिए  किसानों के हित में  सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं । उन्होंने कहा  कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, किसान किसी के बहकावे में ना आए।