पुलवामा में वीरगति को प्राप्त कानपुर देहात के दो जवानों के परिजनों को दिया 22-22 लाख ₹


-उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने सौंपी धनराशि


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की घोषणा के क्रम में आज कानपुर देहात के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुये दो जवानों के आश्रितों को 22-22 लाख ₹ की धनराशि जिलाधिकारी कानपुर देहात द्वारा प्रदान की गयी। यह धनराशि लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपने एक दिन के वेतन से एकत्रित की गयी थी।


कानपुर देहात जनपद के डेरापुर तहसील के ग्राम रैगवां निवासी शहीद श्यामबाबू की पत्नी श्रीमती रूबी देवी को 11 लाख ₹ व उनकी माता श्रीमती कैलाशी को 11 लाख ₹ की धनराशि प्रदान की गयी, इसी तरह डेरापुर तहसील के ही वार्ड नं0-1 अम्बेडकर नगर डेरापुर निवासी शहीद रोहित कुमार यादव की पत्नी श्रीमती वैष्णवी यादव को 11 लाख ₹ व उनकी माता श्रीमती विमला देवी को 11 लाख ₹ की धनराशि प्रदान की गयी।