प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रिहाई के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते प्रदेश व्यापी मौन विरोध


 


- योगी सरकार के राजनीतिक द्वेष का दंश झेल रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय लल्लूःपंकज मलिक


- हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा, मजदूरों, गरीबों और वंचितों के साथी अजय कुमार लल्लू जी को मिलेगा न्यायः वीरेंद्र चौधरी


- पूरे प्रदेश से हजारों कार्यकर्ता व नेता गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी प्रेसनोट में बताया कि प्रदेश अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर पूरे सूबे में मौन प्रतिरोध हुआ। हर जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मौन प्रतिरोध जताया। जगह जगह बर्बर पुलिसिया दमन हुआ, जो सरकार की तानाशाही को उजागर करता है।


प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक और वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में तानाशाह योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ में पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, वाराणसी में पूर्व विधायक अजय राय को सैकड़ो कार्यकर्ताओं समेत पुलिस ने गिरफ्तारी कर लिया। जनपद फिरोजाबाद में जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, बिजनौर में जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान, हरदोई में जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, गौतमबुद्धनगर में जिलाध्यक्ष मनोज चौधरीको पुलिस द्वारा घर में जबर्दस्ती नजरबन्द कर दिया गया।


इसी क्रम में जनपद बांदा, ललितपुर, आगरा, मैनपुरी, मथुरा, कासगंज, एटा, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, जौनपुर, गाजीपुर, चन्दौली, मऊ, बलिया, आजमगढ़, मिर्जापुर, भदोही, बदायूं, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, सम्भल, अमरोहा, रामपुर, सीतापुर, लखीमपुर, उन्नाव, रायबरेली, फैजाबाद, गोण्डा, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, देवरिया, महराजगज, श्रावस्ती, हमीरपुर, झांसी, महोबा, चित्रकूट, कन्नौज, कानपुरनगर, कानपुर महानगर, कानपुर देहात, इलाहाबाद, कौशाम्बी, फतेहपुर, अलीगढ़, प्रतापगढ़, सोनभद्र सहित प्रदेश के सभी जनपदों में मौन विरोध का आयोजन हुआ।


आज के मौन विरोध में प्रदेश भर में हजारों कांग्रेसजनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 


प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पंकज मलिक एवं वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को इंसाफ मिलेगा। कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ सेवा सत्याग्रह चला रही है, जिसके तहत पिछले 7 दिनों में 25 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।


उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रही हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी रवैया अख्तियार किये हुए है। मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों के साथी हमारे अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी को जरूर इंसाफ मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 90 लाख से अधिक लोगों को भोजन और राशन दिया गया। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश के बाहर मदद की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज मलिक एवं वीरेन्द्र चौधरीने जोर देकर कहा कि योगी सरकार के दमन से कांग्रेस पार्टी का सेवा कार्य नहीं रुकेगा। प्रदेश अध्यक्ष की जब तक रिहाई नहीं हो जाती कांग्रेसजनों का संघर्ष जारी रहेगा।


लखनऊ में शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान सहित पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, रमेश शुक्ला, डा. प्रमोद कुमार पाण्डेय, प्रमोद सिंह, अनीस अंसारी, अभिमन्यु सिंह, दिलप्रीत सिंह, संजय शर्मा, वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रदीप कनौजिया, राजेश सिंह काली, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के शिवम त्रिपाठी, ज्ञानेश शुक्ला, अनस रहमान, संदीप पाल, लकी कुमार, मो. तारिक एवं कार्तिकेय शुक्ला, शोएब खान, आलोक सिंह, संजय श्रीवास्तव, मुशर्रफ इमाम, शाहिद अली, इस्लाम अली, आरबी सिंह, जीवन श्रीवास्तव, आलेख पाण्डेय, दुर्गविजय सिंह आदि सैंकड़ों कांग्रेसजनों को गिरफ्तार किया गया।