आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा जेल में गिरीं, प्लास्टर चढ़ा

आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा जेल में गिरीं, प्लास्टर चढ़ा


- सपा शासनकाल में हनकदार मंत्री रहे हैं आजम खान


सीतापुर। समाजवादी पार्टी की सरकार में हनकदार कैविनेट मंत्री रहे आजम खान की पत्नी फातिमा तंजीम जेल के अंदर गिरी और जेल प्रशासन ने तत्काल उनके हाथ पर हाथ पर प्लास्टर लगवा कर प्राथमिक उपचार कराया है।


सपि सरकार में हनकदार मंत्री आजम की पत्नी राज्य सभा से सांसद भी रहीं। वर्तमान में रामपुर से विधायक तंज़ीम फ़ातिमा इन दिनों अपने पति आजम खान के साथ उत्तर प्रदेश के ही सीतापुर जिला जेल में बंद हैं। रामपुर जनपद में भु-माफिया और अनाधिकृत रूप से जमीनों की खरीद-फरोख्त के आरोप में पूर्व मंत्री आजम और पूर्व सांसद तंजीम फातिमा इन दिनों सीतापुर जेल में निरुद्ध है। मिली जानकारी के अनुसार वे बीते 8 मई 2020 को जेल के बाथरूम में फिसल के गिर गई थीं जिससे उनके कंधे में मामूली चोट आई थी।


जेल चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एक्सरे के लिए जिला चिकित्सालय सीतापुर रेफर किया गया था, जहां उनके कंधे में हेयरलाइन क्रैक पाए जाने के बाद उनका तत्काल प्लास्टर किया गया। प्लास्टर के बाद उन्हें लगभग 2 घण्टे के अंदर वापस सीतापुर जेल में दाख़िल कर दिया गया। ज्ञात हो कि अभी कुछ दिन पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ईद के पहले रमजान में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से आजम खान को रिहा करने की मांग की थी।