उप्र भाजपा महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी मुख्यालय में झंडा फहराया

- भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर सोमवार को रखा व्रत


- स्थापना दिवस पर गरीबों की मदद कर कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में लगाया पार्टी झंडा


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर सोमवार को उत्तर प्रदेश भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा। साथ ही कोरोना संक्रमण के संकट से जूझ रहे जरूरतमंदों और गरीबों की मदद की और अपने घरों पर पार्टी का झंडा भी लगाया। जबकि पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल जी ने पार्टी के इस अवसर पर राज्य मुख्यालय में भाजपा का झंडा फहराया।


प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल जी ने पार्टी के स्थापना दिवस पर राज्य मुख्यालय पर भाजपा का झंडा फहराया। श्री बंसल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी ने अपने 40वें स्थापना दिवस को कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए समर्पित किया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे वैश्विक आपदा की इस घड़ी में जन सेवा के संकल्प के साथ गरीबां और जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्रिय होकर कार्य करें।