सिंगार नगर कालोनी नगर निगम के हवाले
अधिग्रहण प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन

लखनऊ।आलमबाग स्थित सिंगार नगर कॉलोनी के नगर निगम द्वारा अधिग्रहण प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन समर विहार वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा किया गया, जिसका उद्घाटन लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया एवं नगर आयुक्त ने समर विहार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अध्यक्ष कृपाल सिंह ऐबट को अधिग्रहण पत्र सौंपा।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि कॉलोनी के निरंतर विकास के लिए वह पहले से भी प्रयासरत रही है, हैंडओवर होने से पहले भी सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओ को नगर निगम द्वारा ही किया जाता रहा है, अब हम अधिकार पूर्वक कार्य करेंगे। कॉलोनी के हर एक निवासी के लिए मेरे दरवाजे 24 घंटे खुले है। यह कॉलोनी पहले से ही विकसित थी इसलिए निःशुल्क  नगर निगम ने इसे अधिग्रहित किया है, यहां के निवासियों को जो भी आवश्यकता होगी उसकी पूर्ति की जाएगी।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग पार्षद गिरीश मिश्रा, नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी, संस्था का अध्यक्ष कृपाल सिंह ऐबट, जलकल महाप्रबंधक एस०के वर्मा, मुख्य अभियन्ता मनीष सिंह, आरआर प्रभारी राम नगीना त्रिपाठी, पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ० ए०के० राव, जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी सहित अन्य जन उपस्थित रहे।