सीआरपीएफ डीआईजी शैलेन्द्र विक्रम सिंह की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
- मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर में एक दुर्घटना में लखनऊ 

निवासी सीआरपीएफ के डीआईजी शैलेन्द्र विक्रम सिंह की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जम्मू कश्मीर में एक दुर्घटना में लखनऊ निवासी सीआरपीएफ के डीआईजी शैलेन्द्र विक्रम सिंह की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।