सरकार दमन और तानाशाही पर उतारू, हर अन्याय और दमन के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी।

उनकी बीमार पत्नी से मिलीं महासचिव प्रियंका गांधी


लखनऊ 28 दिसम्बर 2019। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी स्थापना दिवस के कार्यक्रम के बाद सीएए और एनआरसी के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन के बाद गिरफ्तार किए गए प्रसिद्ध अम्बेडकरवादी चिंतक व पूर्व पुलिस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने जा रही थीं। लेकिन बीच रास्ते में पुलिस ने उन्हें जबरदस्त रोक दिया।महासचिव प्रियंका गांधी वहां से पैदल चलाना शुरू कीं लेकिन योगी आदित्यनाथ की तानाशाह सरकार की पुलिस ने बीच रास्ते में उनके साथ धक्कामुक्की की। एक पुलिसकर्मी अधिकारी ने प्रियंका गांधी का गला पकड़कर खींचने की कोशिश की। 


महासचिव प्रियंका गांधी ने 8 किलोमीटर पैदल चलकर बीच रास्ते में दमनकारी योगी की पुलिसिया बर्बरता को झेलते हुए दारापुरी के परिजनों से मिलीं और उनका हालचाल जाना।