राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर सुदृढ़ीकरण के लिए 6 लाख ₹ स्वीकृत
लखनऊ। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर की बालवीथिका के गठन/सुदृढ़ीकरण सम्बंधी अवशेष कार्यों को पूरा कराये जाने के लिए उप्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में 6.25 लाख रु. की प्रशासनिक/वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह जानकारी विशेष सचिव उप्र संग्रहालय शिशिर ने दी है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत धनराशि का आहरण आवश्यकतानुसार किया जायेगा तथा स्वीकृत मदों पर व्यय किया जायेगा। यदि कोई धनराशि अवशेष बचती है तो उसे तत्काल राजकोष में जमा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि व्यय करने से पूर्व बजट मैनुअल और वित्तीय हस्त पुस्तिका के सुसंगत नियमों अथवा अन्य स्थाई आदेशों से शासकीय अथवा अन्य सक्षम प्राधिकारी से स्वीकृति प्राप्त कर ली जाय। शिशिर ने बताया कि स्वीकृत धनराशि के सम्बंध में वित्त विभाग के मितव्ययिता सम्बंधी आदेशों तथा व्यय पर नियंत्रण के सम्बंध में निर्गत शासनादेश का भी अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा तथा उक्त स्वीकृत धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र तथा व्यय का विवरण, बिल बाउचर्स आदि शासन को उपलब्ध कराया जाय।