राजैनतिक संकट के चलते मुख्यमंत्री योगी इस्तीफा दें : रालोद

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे उत्तर प्रदेष मं अभूतपूर्व राजैनतिक संकट के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेष के राजनैतिक इतिहास में यह पहली घटना है कि सत्ता पार्टी के आधे से ज्यादा विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ अनषन पर बैठकर विद्रोह की स्थिति में आ गये हैं। ऐसे में सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं रह जाता है।


 श्री दुबे ने कहा कि सत्ता पक्ष के विधायकों के धरने पर बैठने से भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है और उनका विकास का नारा कितना सही है यह भी प्रदेष की जनता देख रही है जिस सरकार के विधायक ही असंतुष्ट हो उस प्रदेष की जनता का भला कहां से सम्भव है। सरकार और अफसरों की तानाषाही के चलते जहां सत्ता पार्टी के विधायक धरने पर बैठने को मजबूर हैं उस राज्य में पानी, बिजली सडक, सिचाई और रोजी रोटी तथा चिकित्सा आदि समस्याओं का क्या हाल होगा यह भी सामने आ गया है।
श्री दुबे ने कहा कि आज बिजनौर की सीजेएम अदालत में दिनदहाडें हुयी हत्या से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार कानून व्यवस्था पर अपना नियंत्रण पूरी तरीके से खो चुकी है। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि प्रदेष सरकार का अपराधियों पर कितना नियंत्रण है। प्रदेष में महिलाओं के साथ हत्या और बलात्कार की धटनाएं रूकने का नाम ही नहीं ले रही हैं और अब तो न्यायालय भी सुरक्षित नहीं रह गये हैं। जिस प्रदेष में न्यायाधी को जान बचाकर भागना पड रहा हो वहां आम नागरिक की सुरक्षा की बात का कोई औचित्य ही नहीं रह जाता।