कयी दशक बाद उप्र कांग्रेस दिल्ली रामलीला मैदान में ताकत दिखायेगी

- कयी दशक बाद उप्र कांग्रेस दिल्ली रामलीला मैदान में ताकत दिखायेगी


- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू कुमार कर रहे युद्ध स्तर पर बैठकें


लखनऊ। कयी दशक बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में अपनी ताकत दिखायेगी। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष लल्लू कुमार द्वारा बनाई जा रही रणनीतियों, जनसम्पर्क और जनपदों में चल रही युद्ध स्तर पर बैठको से तो यही लग रहा है। अन्य कांग्रेस राज्यों की अपेक्षा उप्र कांग्रेस भारत बचाओ रैली में भीड़ को लेकर अपना रिकार्ड तोड़ने को तैयार दिख रही है।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के आवाहन पर आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भारत बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर लखनऊ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश सचिव एवं प्रभारी लखनऊ रमेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मौजूद रहे।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रैली में अधिक से अधिक लोगों को दिल्ली ले जाने हेतु समन्वय स्थापित करने के लिए विधानसभावार जिम्मेदारियां सौंपी गयीं। इसके साथ ही लखनऊ जनपद से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को दिल्ली ले जाने की रणनीति का खाका तैयार किया गया। रैली को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ कांग्रसियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी जिसमें पूर्व मंत्री आरके चैधरी, मारूफ खान, नरेन्द्र गौतम, विनोद मिश्रा व दिलप्रीत सिंह शामिल हैं।


बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ला, अनीस अंसारी, पार्षद राजेन्द्र सिंह गप्पू, पूर्व पार्षद मुकेश सिंह चैहान, पूर्व पार्षद शैलेन्द्र तिवारी, संजय सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी सहित सैंकड़ों की संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।