जनवरी 2020 से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी को विशिष्ट प्रशिक्षण सत्र संचालित
लखनऊ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छत्रपति शाहूजी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान भागीदारी भवन गोमतीनगर लखनऊ में माह जनवरी 2020 से सिविल सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2020 की तैयारी हेतु विशिष्ट प्रशिक्षण सत्र संचालित किया जा रहा है।

यह जानकारी निदेशक छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान ''भागीदारी भवन'' धीरेन्द्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र, जिनके माता-पिता, अभिभावक की सभी स्रोतों से अधिकतम आय 06 लाख वार्षिक से अधिक न हो एवं संस्थान में ऐसे पूर्व छात्र, जिन्होंने इसके पहले आई.ए.एस. एवं पी.सी.एस. प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीर्ण की हो या सिविल सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2020 दे रहे हों। 

श्री कुमार ने बताया विशिष्ट प्रशिक्षण सत्र में कोचिंग हेतु इच्छुक छात्र संस्थान में 30 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी वेबसाइट एवं संस्थान के सूचनापट पर उपलब्ध है, जहां से प्राप्त की जा सकती हैै।