दो दिन में 18 करोड़ वसूली का लक्ष्य

 


हाउस टैक्स की कम वसूली पर नगर आयुक्त नाराज


लखनऊ।नगर आयुक्त डाॅ. इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा नगर निगम में मुख्यालय में गृहकर की आय की समीक्षा व वेंडिंग जोन के संबंध में बैठक की गयी। बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, अर्चना द्विवेदी, मुख्य कर निर्धारण अधिकरी, समस्त जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक व कर निरीक्षक उपस्थित रहें। 
बैठक में नगर आयुक्त द्वारा गत तीन माह में वसूली में आयी गिरावट पर अत्यंत आक्रोश प्रकट किया गया तथा गत वर्ष के सापेक्ष वर्तमान वर्ष में अधिक वसूली करने हेतु जोनल अधिकारियों कड़े निर्देश दिये गये। अवगत कराया गया कि गत वर्ष में अक्टूबर, नवम्बर व दिसम्बर माह में क्रमशः 11.14, 13.81, 13.9 के सापेक्ष वर्तमान में वर्ष में क्रमशः 9.55, 11.16 व 9.56 की वसूली हुई है जो कि पिछले माह की तुलना में कम है। निर्देशित किया गया कि बड़े बकायेदारो के विरुद्ध डुगडुगी व कुर्की की कार्यवाही करते हुए लक्ष्य को प्राप्त किया जाय। बैठक में वर्ष के अंतिम दो दिवस हेतु निम्नलिखित गृहकर वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया:-
क्र.सं. - जोन - लक्ष्य (रु. करोड़ में)
1 - 1 - 2.5
2 - 2 - 1.5
3 - 3 - 3.0
4 - 4 - 3.0
5  - 5 - 1.75
6 - 6 - 2.0
7 - 7 - 2.75
8 - 8 - 1.50
योग   - 18 करोड़
उपरोक्त के अतिरिक्त समस्त जोन के जोनल अधिकारियों, कर अधीक्षको एवं कर निरीक्षको को व्यक्तिगत प्रयास से वसूली हेतु पृथक से लक्ष्य प्रदान किए गए है। 
नगर आयुक्त द्वारा जोन-8 के वृहद क्षेत्र को देखते हुए कर निरीक्षको को निम्नानुसार दो दिवस हेतु लक्ष्य विशेष रूप से निर्धारित किया गया:-
श्री राजेश उपाध्याय  - 5 लाख
श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव - 5 लाख
श्री राजेश पटेल  - 7 लाख
सुश्री शिप्रा सिंह  - 8 लाख
सुश्री पूजा शुक्ला  - 8 लाख
श्री राहुल यादव  - 10 लाख
श्री पीयूष तिवारी  - 8 लाख
श्री रमाकांत शर्मा  - 8 लाख
 श्री प्रदीप   - 6 लाख 
श्री कुलदीप   - 5 लाख  


 उपरोक्त कर निरीक्षको द्वारा आश्वासन दिया गया कि वह उक्त लक्ष्य की पूर्ति करेंगे तथा ऐसा न करने पर नगर आयुक्त द्वारा उचित निर्णय लिया जा सकेगा।


 गृहकर वसूली की समीक्षा के अतिरिक्त वेंडिंग जोन में पथ विक्रेताओं को स्थापित करने की समीक्षा करने पर बताया गया कि जोन-1 में 24 वेंडिंग जोन में से 12 पर कार्य चल रहा है, जोन-2 में 7 वेंडिंग जोन में से 2 पथ विक्रेताओं को स्थापित किया गया। इसी प्रकार जोन-3 मेें 34 वेंडिंग जोन में 20, जोन-4 में 17 में से 10, जोन-5 में 19 में से 6, जोन-7 में 16 से 12 तथा जोन-8 में 24 वेंडिंग जोन में पथ विक्रेताओ को स्थापित किया गया। नगर आयुक्त द्वारा उपरोक्त समस्त वेंडिंग जोन में पथ विक्रेताओं को विस्थापित कर वेंडिंग लाइसेंस निर्गत करने के निर्देश दिये गये।