दिल्ली रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली को सफल बनाएगी शहर कांग्रेस

लखनऊ। केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, मंहगाई, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं किसानों की दुर्दशा व महिलाओं पर हो रहे लगातार अत्याचार व उत्पीड़न के खिलाफ श्रीमती सोनिया गांधी के आवाहन पर 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली 'भारत बचाओ' रैली को सफल बनाने के लिए आज शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ द्वारा पार्क रोड स्थित कार्यालय पर शहर अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक की गयी। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी लखनऊ रमेश कुमार शुक्ल मौजूद रहे।
बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिये गये संदेश के तहत अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ से लोगों की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने हेतु रणनीति तय की गयी और रैली में ले जाने के लिए कांग्रेसजनों को जिम्मेदारी सौंपी गयी।
 इसके उपरान्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के निर्देशानुसार केन्द्र सरकार द्वारा संसद में पेश किये गये नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ आज शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ द्वारा नागरिकता संशोधन बिल 2019 की प्रतियों और संघी विधान को पार्क रोड चैराहे पर जलाकर रोष प्रकट किया गया। 
इस मौके कंग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रभारी लखनऊ रमेश कुमार शुक्ल ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल देश के संविधान के खिलाफ है। इस बिल में एक धर्म को निशाना बनाया गया है जो कि संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ है। उन्होने कहा कि भाजपा देश में संघी विधान लागू करना चाहती है पर संघ परिवार का सपना कभी पूरा नहीं होगा। कांग्रेस पार्टी इसका जमकर विरोध करेगी और इसे लागू नहीं होने देगी। शहर अध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि लखनऊ से भारी संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनायेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से जेपी मिश्रा, केके शुक्ला, मनोज तिवारी, अजय श्रीवास्तव अज्जू, आरबी सिंह, जमशेद रहमान, मो. रईस, नन्द किशोर अग्रवाल, योगेश्वर सिंह, शाहिद अली, अंकित सक्सेना, डा. शहजाद आलम, मो. इरशाद उर्फ गुड्डे नवाब, नरेन्द्र त्रिवेदी, श्रीमती ललिता शर्मा, श्रीमती अनवरी बेगम, अशोक उपाध्याय, माता प्रसाद, श्रीमती मंजू श्रीवास्तव, अजय द्विवेदी, मो. शोएब, इमरान अंसारी, हारून, रामचन्द्र त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।