अलीगढ़ शहर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने को 86 करोड़ ₹ मिला
- अलीगढ़ शहर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने को 86 करोड़ ₹ मिला

- चौधरी चरण सिंह लखेरी बांध के अवशेष कार्यों के लिए 12 करोड़ ₹ स्वीकृत

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ नगर को स्मार्ट सिटी के रुप में विकसित करने हेतु केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रांश के रुप में 86 करोड़ ₹ की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।

प्रदेश के नगर विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत राज्य की नगरीय निकायों हेतु केन्द्र सरकार भी मदद कर रही हे। इसी क्रम में अलीगढ़ शहर के विकास के लिए उक्त धनराशि पूर्व में ही स्वीकृत कर दी गई थी, जिसे अब अवमुक्त की गई है। नगर विकास विभाग द्वारा नगरीय निकाय के निदेशक एवं मिशन निदेशक स्मार्ट सिटी को स्वीकृत/अवमुक्त धनराशि को वर्तमान वित्तीय वर्ष में उपयोग करने के निर्देश दिए गये हैं।

इसके अलावा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा चौधरी चरण सिंह लखेरी बांध के अवशेष कार्यों हेतु चालू वित्तीय वर्ष के लिए 12 करोड़ ₹ धनराशि स्वीकृत करते हुए प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन को अग्रेतर कार्यवाही करने के लिए कहा गया है।


सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा इस संबंध में 12 दिसम्बर 2019 को शासनादेश जारी करते हुए प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन को अग्रेतर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए है। निर्देश में कहा गया है कि परियोजना का निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा करना होगा।