वरिष्ठ पत्रकार आर.सी. श्रीवास्तव के निधन पर शोक

- वरिष्ठ पत्रकार आर.सी. श्रीवास्तव के निधन पर शोक


लखनऊ, 11 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने टाइम्स ऑफ इंडिया में वर्षों कार्यरत रहे वरिष्ठ पत्रकार आर.सी. श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार आर.सी. श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। यह जानकारी
पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष ने दी।