उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस जिला-शहर अध्यक्षों की आवश्यक समीक्षा आयोजित

लखनऊ, 17 नवम्बर। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्वी जोन की प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला-शहर अध्यक्षों की आवश्यक समीक्षा बैठक करते हुए उप्र कांग्रेस की महासचिव एवं प्रभारी महिला कांग्रेस श्रीमती शबाना खण्डेलवाल ने संगठन को और अधिक गतिशील बनाने हेतु रणनीति पर व्यापक विचार-विमर्श किया।


बैठक की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की पूर्वी जोन की अध्यक्ष श्रीमती शहला अहरारी ने की। बैठक में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी पूर्वी जोन श्रीमती नन्दिता हुड्डा, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती शमीना शफीक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में महिला सशक्तिकरण विषय पर चर्चा हुई। इसके अलावा जिला, ब्लाक एवं बूथ स्तर तक महिला कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने एवं महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही महिला कांग्रेस द्वारा महिलाओं पर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हिंसा एवं जघन्य अपराधों को लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदेश की महिला विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में श्रीमती शबाना खण्डेलवाल ने कहा कि रोजमर्रा इस्तेमाल की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री मोदी आधा समय विदेशों में गुजार रहे हैं। देश का बैंकिंग सिस्टम फेल हो रहा है, बैंक लोगों का पैसा नहीं लौटा पा रहा है। लोग सदमें में आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार आंख मूंदे बैठी है, इसलिए देश के लोग भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुके हैं और यकीन के साथ कह सकती हूं कि देश और उप्र में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। इसके लिए सभी महिलाओं केा पूरी ताकत के साथ संघर्ष करने की जरूरत है।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती नन्दिता हुड्डा एवं श्रीमती शमीना शफीक ने भी बैठक में केन्द्र एवं प्रदेश की महिला विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने का आवाहन किया।
महिला कांग्रेस की पूर्वी जोन की अध्यक्ष श्रीमती शहला अहरारी जी ने पूर्वी जोन की सभी पदाधिकारियों से अपील की है कि आगामी 30 नवम्बर को नई दिल्ली मं आयोजित कांग्रेस की महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महारैली को सफल बनाने में जुटें।
उप्र महिला कांग्रेस पूर्वी जोन की अध्यक्ष श्रीमती शहला अहरारी ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक गतिशील एवं सक्रिय करने की आवश्यकता है। उन्होने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने जनपदों में जिला/ब्लाक/वार्ड एवं बूथ को गठित करने पर जोर दिया। 
बैठक में प्रमुख रूप से सत्या पाण्डेय, चमन रावत, जुलेखा खातून, चम्पा भारद्वाज, अन्नू बेगम, सृष्टि कश्यप, नीति कश्यप, सविता राय, रेखा सिंह, रेनू गुप्ता, सोनिया, खुशी आदि तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि कल दिनांक 16 नवम्बर को श्रीमती शबाना खण्डेलवाल ने विधि विभाग के पदाधिकारियों की बैठक कर भावी कार्यक्रमों की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया और विधि विभाग के चेयरमैन गंगा सिंह एडवोकेट व पदाधिकारियों से विधि विभाग को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया है।