उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शोक प्रकट किया

लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय सक्सेना की पूज्यनीय माताजी श्रीमती चन्द्रा देवी (92 वर्षीय) के आकस्मिक निधन पर उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
प्रदेश कंग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भैंसाकुण्ड शमशान घाट पहुंचकर स्व. चन्द्रा देवी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र मदान, मारूफ खान, वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, विनोद मिश्रा, अमरनाथ अग्रवाल, आसिफ रिजवी रिंकू, संजय सिंह आदि तमाम कांग्रेसजन भैंसा कुण्ड पहुंचकर अन्त्येष्टि में शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।