सांसद प्रज्ञा ठाकुर के विरोध में एनएसयूआई ने गांधी प्रतिमा पर धरना दे विरोध प्रदर्शन किया

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथू राम गोंडसे को संसद में देशभक्त कहे जाने के विरोध में लखनऊ में आज एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुन्दन के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा एनएसयूआई कार्यालय माल एवेन्यू से पैदल मार्च करते हुए जीपीओ पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचकर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।इस मौके पर प्रज्ञा ठाकुर शर्म करो, प्रज्ञा ठाकुर को बर्खास्त करो जैसे गगनभेदी नारे लगाकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
यह जानकारी देते हुए एनएसयूआई यूपी मध्य जोन के मीडिया प्रभारी आदित्य चैधरी ने बताया कि धरने को सम्बोधित करते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुन्दन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे का महिमामंडन करके भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने देश के करोड़ों करोड़ लोगों का अपमान किया है। यह देश गांधी का देश है। नाथूराम गोंडसे ने गांधी की हत्या की थी और ऐसे व्यक्ति को संसद में देशभक्त कहकर प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्र विरोधी कार्य किया है जिसके लिए उन्हें भाजपा को उनकी सदस्यता से बर्खास्त करते हुए पार्टी से बर्खास्त करना चाहिए।
हैदराबाद में प्रियंका रेड्डी की जलाकर हुई हत्या पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुन्दन ने घोर निन्दा करते हुए दो मिनट मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
इसके पूर्व प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एनएसयूआई मध्य जोन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुन्दन, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी उप्र मध्य शौर्यवीर सिंह, राहुल राय, नावेद खान, मयंक तिवारी, प्रशान्त तिवारी, विशाल वर्मा, अनस रहमान, आदित्य चैधरी, मो. तारिक, प्रशान्त सिंह, अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, विशाल वर्मा, अदनान नफीस, शुभम रस्तोगी, सौरभ मिश्रा व सभी 21 जनपदों के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।