प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने महिला पदाधिकारियों से संगठन मजबूत बनाने की अपील की

लखनऊ। उप्र महिला कांग्रेस की मध्य एवं दक्षिण जोन की पदाधिकारियों की एक बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उप्र कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रभारी महिला कांग्रेस श्रीमती शबाना खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उप्र कंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू उपस्थित रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने संवाद, संघर्ष और सम्पर्क बनाये रखने हेतु महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों से आवाहन किया और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
महिला कांग्रेस की प्रभारी प्रदेश कांग्रेस की महासचिव श्रीमती शबाना खण्डेलवाल ने कहा कि सभी महिलाओं को ब्लाक से लेकर बूथ तक संगठन को मजबूत बनाने का आवाहन किया और आगामी 14 दिसम्बर को नई दिल्ली में ''भारत बचाओ'' महारैली में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आवाहन किया।
बैठक में प्रमुख रूप से महिला कंग्रेस की राष्ट्रीय सहप्रभारी श्रीमती नन्दिता हुड्डा, श्रीमती विद्या नेगी, मध्य जोन की अध्यक्ष श्रीमती ममता चैधरी, दक्षिण जोन की अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती शालिनी सिंह, गजाला सिद्दीकी, कमला सिसौदिया, दीपिका कपूर, शबनम आदि भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।