मुख्यमंत्री योगी ने पीलीभीत में दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
- जनपद पीलीभीत तथा कानपुर देहात के हादसों में घायल लोगों

का समुचित उपचार कराने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद पीलीभीत में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को इस हादसे तथा जनपद कानपुर देहात में हुई एक अन्य सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।