मूल्य समर्थन योजना में धान खरीद को 215000 लाख ₹ ऋण मिला
- मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद हेतु क्रय संस्थाओं को 215000 लाख ₹ अग्रिम ऋण स्वीकृत

 

लखनऊ, 4 नवम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ योजना वर्ष  2019-20 में मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद हेतु क्रय संस्थाओं को 215000 लाख ₹ अग्रिम ऋण स्वीकृत किये हैं।

इस सम्बन्ध में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर किये गये हैं। आदेशानुसार उत्तर प्रदेश को-आपरेटिव फेडरेशन लि. (पीसीएफ) को 100000 लाख ₹, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ  को 30000 लाख ₹, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम को 30000 लाख ₹, उप्र को-आपरेटिव यूनियन लि. (पीसीयू) को 50000 लाख ₹ तथा यूपी स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रियल कारपोरेशन लि. को 5000 लाख ₹ धान खरीद हेतु अग्रिम ऋण स्वीकृत किया गया है।