महिला की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला का शव झाड़ियों में पड़ा मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर काकोरी और सरोजिनी नगर थाने की पुलिस पहुंची लेकिन दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। स्थानीय निवासियों ने बलात्कार के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी ग्रामीण सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने तमाम साक्ष्य इकट्ठे किए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, घटना काकोरी थाना क्षेत्र की है। यहां समदा गांव के बाहर रविवार की सुबह लोगो ने एक 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बाबुल की झाड़ियों में देखा। ये जानकारी लगते ही आसपास के तमाम ग्रामिणों का हुजूम लग गया। फौरन ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर खुद एसपी ग्रामीण विक्रान्तवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुचे और छानबीन शुरू की। महिला के गले और शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले है। जिससे ये आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और पीएम रिपोर्ट के आधार पर जांच की बात कर रही है।
पुलिस ने तमाम आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन अभी महिला की शिनाख्त नही हो पाई है। जबकि ग्रामीण मान रहे हैं कि महिला की हत्या की गई है। बहरहाल पुलिस के लिये अभी महिला की पहचान कराना एक बड़ी चुनौती है। ताकि उसके बाद साफ हो पायेगा की आखिर महिला कौन है कहा कि रहने वाली है और उसे मौत के घाट क्यो और किन लोगों ने उतारा है। हालांकि गले मे जो निशान मिले है उससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की उसी की साड़ी से गला घोंटकर हत्या की गई है। बहरहाल पीएम रिपोर्ट के बाद काफी कुछ साफ हो पायेगा।