मच्छरजनित बीमारियों से प्रभावित जिलों के गांव-गांव में फाॅगिंग करवाएं : मुख्यमंत्री

- मच्छरजनित बीमारियों से प्रभावित जिलों के गांव-गांव में फाॅगिंग करवाएं : मुख्यमंत्री


लखनऊ, 14 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक बैठक में डेंगू सहित मच्छरजनित मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, काला-अजार तथा जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों के प्रकोप को नियंत्रित करने के उद्देश्य से प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को नगर निगम (नगर विकास), ग्राम्य विकास, महिला एवं बाल कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पंचायतीराज, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा सहित अन्य सम्बन्धित विभागों से अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए 16 से 30 नवम्बर तक 'दस्तक अभियान' का चैथा चरण चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इस अभियान का नोडल विभाग होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान के तहत डेंगू सहित मच्छरजनित अन्य बीमारियों से प्रभावित जनपदों में गांव-गांव में फाॅगिंग करवाने के साथ-साथ एण्टी लार्वा अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान में व्यापक जन सहयोग सुनिश्चित किया जाए। इस अभियान में जिला प्रशासन के साथ-साथ स्कूलों/काॅलेजों के प्रधानाचार्यों, ग्राम प्रधानों तथा विद्यार्थियों का भी सहयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, लोगों को डेंगू से रोकथाम के विषय में जागरूक भी किया जाए।