जौनपुर का शातिर अपराधी दबोचा गया
लखनऊ/जौनपुर। जौनपुर जिले की मछलीशहर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर कुंवरपुर बंधवा रोड पर चेकिंग के दौरान पिकप सवार तीन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश रवीन्द्र वर्मा घायल हो गया जिसे गिरफ्तार किया गया। दो बदमाश मौके से फरार हो गये जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 2 खोखा व 1 जीवित कारतूस, एक पिकप वाहन बरामद हुआ। पुलिस कार्यवाही में मुख्य आरक्षषी उमेश कुमार घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विभिन्नों जनपदों में गम्भीर अपराधों के 15 अभियोग पंजीकृत हैं। इस संबध में थाना मछलीशहर पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।