जनपद न्यायालय महाराजगंज में आवास निर्माण को 202.23 लाख ₹ मिला
- जनपद न्यायालय, महाराजगंज में न्यायिक अधिकारियों के लिए श्रेणी-5 के 07 आवासों के निर्माण के लिए 202.23 लाख ₹ स्वीकृत

 

लखनऊ, 15 नवम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद न्यायालय महाराजगंज में न्यायिक अधिकारियों के लिए श्रेणी-5 के 07 आवासों के निर्माण के लिए 202.23 लाख ₹ (दो करोड़ दो लाख तेइस हजार ₹) की धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इस संबंध में न्याय विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में यह भी निर्देशित किया गया है कि उक्त धनराशि का उपयोग 31 मार्च 2020 तक कर लिया जाय।