गुरु नानक देव जी ने आडम्बरों व अंधविश्वासों  का प्रतिकार कर समाज को नई दिशा दी : मुख्यमंत्री योगी
- मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व 

पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

 

लखनऊ, 11 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी एक सन्देश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के सर्व-धर्म समभाव एवं सामाजिक सद्भाव के सन्देश में सम्पूर्ण मानवता का कल्याण निहित है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने आडम्बरों और अंधविश्वासों का प्रतिकार करके समाज को नई दिशा प्रदान की।