गृहमंत्री अमित शाह की अगुवानी को एयरपोर्ट पहुंचे भाजपा पदाधिकारी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह के लखनऊ आगमन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ पार्टी के पदाधिकारी व मंत्री अमौसी एयरपोर्ट पर अगवानी के लिए पहुंचे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के गृहमंत्री अमित शाह के लखनऊ आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने अमौसी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। अमित शाह का स्वागत करने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा भी एयरपोर्ट पहुंचे। इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, सुधीर हलवासिया, रंजना उपाध्याय, बीएल वर्मा, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता संजय राय, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा व लखनऊ जिलाध्यक्ष राम निवास यादव ने भी श्री शाह का एयरपोर्ट पर पहुंचकर स्वागत किया।
अमित शाह के स्वागत के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, आशुतोष टण्डन, सिद्धार्थनाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा, ब्रजेश पाठक, चेतन चैहान, सुरेश राणा, दारा सिंह चैहान, सतीश द्विवेदी, अनिल राजभर, गुलाबो देवी, सुरेश पासी, उपेन्द्र तिवारी, स्वाति सिंह, मोहसिन रजा, महापौर संयुक्ता भाटिया आदि लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे।