ग्राम स्वराज अभियान में गांव-गांव तक पहुंचेगे भाजपा के मोर्चे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के मोर्चें ग्राम स्वराज अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचकर हर दर पर दस्तक देंगे। भाजपा का ग्राम स्वराज अभियान 01 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस 30 जनवरी तक राष्ट्रपिता के संदेश को लेकर पांव-पांव चलते हुए गांव-गांव तक पहुंचेगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने ग्राम स्वराज अभियान से जुडे़ मोर्चा प्रमुखों को निर्देशित करते हुए प्रत्येक पदाधिकारी को गांव में प्रवास करने के लिए कहा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व अभियान प्रभारी गोबिन्द नारायण शुक्ल ने ग्राम स्वराज अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने ग्राम स्वराज अभियान के श्री गणेश से पूर्व 01 से 07 दिसम्बर तक प्रत्येक जिले में कार्यशाला आयाजित करने के निर्देश दिये। जिलों में आयोजित होने वाली कार्यशालाओं में पार्टी के जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चाें के जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चो के क्षेत्रीय पदाधिकारी व जिला पदाधिकारियों के साथ मोर्चों के मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। जिले की कार्यशालाओं में प्रदेश से पदाधिकारी पहंुचकर अभियान से जुडे़ विषय को विस्तार से रखेंगे।
श्री शुक्ल ने बताया कि दो माह तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान में मोर्चो के पदाधिकारी आवंटित गांव के सभी बूथों पर प्रवास करते हुए बूथ समितियों के साथ बैठक करेंगे और गांव के प्रत्येक घर तक केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी को पहुंचायेंगे तथा लाभार्थियों से भेंट करेंगे। इसके साथ ही भाजपा जन-जन के दर पर पहुंचकर फीडबैक लेने का भी काम करेगी। श्री शुक्ल ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत पार्टी के प्रवासी पदाधिकारी, युवा, महिला, किसान, प्रबुद्धजन, वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अधिवक्ता सहित सभी वर्गां के साथ बैठकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे तथा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए सहित अदम्य राजनैतिक साहस के साथ लिए गये निर्णयों पर भी जनमानस से राय शुमारी की जाएगी। इसके साथ ही स्वच्छता, सेवा, सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प, जल संरक्षण, बेटी बचाओं-बेटी पढाओ, शिक्षा और पर्यावरण जैसे जनसरोकार के विषयों के साथ भाजपा जनता के बीच पहुंचेगी।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने मोर्चों के पदाधिकारियों को ग्राम स्वराज अभियान के जिला प्रवासी रूप में जिले आवंटित किये। युवा मोर्चो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश नोएडा महानगर, गौतमबुद्धनगर व बस्ती, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चैधरी राजा वर्मा हापुड़ व बुलन्दशहर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती दर्शना सिंह मीरजापुर व सोनभद्र, अल्पसंख्यक मोर्चां के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद को जौनपुर व आजमगढ का अभियान जिला प्रवासी नियुक्त किया गया है।
 जिला अभियान प्रवासी के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गिरजा तिवारी ललितपुर, नीरज वर्मा लखनऊ, गोदावरी मिश्रा लखीमपुर, प्रदेश महामंत्री रश्मि रावल रामपुर, अर्चना मिश्रा गाजियाबाद व सीतापुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम अंजू वारियर मुजफ्फरनगर व बागपत, क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर पूनम द्विवेदी कानपुर देहात व औरैया, क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी अनीता त्रिपाठी प्रतापगढ़ व प्रयागराज, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सुनीता श्रीवास्तव गोरखपुर जिले में अभियान प्रवासी रहेगी।
युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वरूण गोयल बिजनौर व सहारनपुर, शिव वीर सिंह भदौरिया कन्नौज व फर्रूखाबाद, राहुल राज रस्तोगी अम्बेडकर नगर व बहराइच, प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह बलरामपुर व उन्नाव, मिथलेश त्रिपाठी गोण्डा व श्रावस्ती, देवेन्द्र पटेल मछलीशहर व चंदौली, कमलेश मिश्रा सुलतानपुर व अमेठी, प्रदेश मंत्री सत्येन्द्र नागर अमरोहा में जिला अभियान प्रवासी रहेंगे। अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डीवी भारती आंवला व मैनपुरी, शेषनाथ आचार्य देवरिया व मऊ, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम हरेन्द्र जाटव मुरादाबाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज पंकज पवार आगरा व फिरोजाबाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर उपेन्द्र पासवान झांसी व हमीरपुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी राजेश गौतम भदोही व कौशाम्बी के जिला अभियान प्रवासी रहेंगे।
पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वर सैनी मेरठ व संभल, हीरा ठाकुर मथुरा व कानपुर, राम कैलाश यादव एटा व कासगंज, प्रदेश महामंत्री चिरंजीलाल चैरसिया संतकबीरनगर व महराजगंज, विनोद यादव कुशीनगर व बलिया, पूरन लाल लोधी अलीगढ व बरेली, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम लोकेन्द्र प्रजापति शामली, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध राज किशोर मौर्य शाहजहांपुर व पीलीभीत, क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर इन्द्र पाल सिंह पटेल फतेहपुर व चित्रकूट के जिला अभियान प्रवासी रहेंगे।
किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप वाराणसी व प्रयागराज महानगर, अवधेश यादव इटावा, प्रदेश महामंत्री रामनरेश यादव जालौन, सुधीर सिंह सिद्धदू रायबरेली व हरदोई, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज हरमेश गौतम हाथरस व बदायूं, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री फैजल सिद्धदीकी महोबा व बांदा, इफ्तिकार हुसैन सिद्धार्थनगर व लालगंज, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना खरवार गाजीपुर, प्रदेश महामंत्री संजय गौड़ बाराबंकी व आयोध्या के जिला अभियान प्रवासी रहेंगे।