गौतमबुद्ध नगर में महिला डिग्री काॅलेज निर्माण को 471 लाख ₹ मंजूर
- गौतमबुद्ध नगर में महिला डिग्री काॅलेज के निर्माण हेतु 471 लाख ₹ मंजूर

लखनऊ, 4 नवम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जनपद गौतमबुद्ध नगर के क्लस्टर ग्राम-जेवर बांगर में महिला डिग्री कालेज के निर्माण हेतु 471 लाख ₹ मंजूर किये हैं।

इस सम्बन्ध में अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग ने आवश्यक  आदेश जारी कर दिये हैं। प्रथम किश्त के रूप में मंजूर की गयी यह धनराशि व्यय की स्वीकृति सहित निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण को उपलब्ध करा दी गयी है।