एक किग्रा. अफीम के साथ झारखंड का तस्कर दबोचा गया

बरेली, 17नवम्बर। जनपद के थाना कोतवाली व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मनोरंजन सदन के सामने रेलवे स्टेशन के पास से मादक पदार्थ तस्कर लक्ष्मण मुन्डे को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 10 लाख ₹ कीमत की 01 किग्रा अफीम बरामद हुयी।
प्रदेश पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त लक्ष्मण मुन्डे के पास से 10 लाख ₹ कीमत की 01 किग्रा अफीम बरामद की गई। अभियुक्त मुंडे झारखंड राज्य के खुन्टी जनपद के थाना मुर्रू स्थित कुन्दी बटोली का निवासी है।