दिव्यांगजन के पुनर्वासन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम राज्य का पुरस्कार मिला
लखनऊ, 16 नवम्बर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग भारत सरकार द्वारा 03 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यागजंन के पुनर्वासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं आदि को राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है जिसके क्रम में जुलाई-अगस्त माह में भारत सरकार द्वारा विभिन्न राज्यों से प्रस्ताव आमन्त्रिन्त किये गये थे, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर गठित समिति द्वारा सम्यक विचारोपरान्त 03 श्रेणियों में उत्तर प्रदेश राज्य को पुरस्कार प्रदान किये गये है।

  यह जानकारी अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने दी। उन्होने बताया कि सुगम्य भारत अभियान के क्रियान्वयन में सर्वोत्तम राज्य का पुरस्कार उत्तर प्रदेश राज्य को एवं सर्वोत्तम दिब्यांग हितैषी वेबसाइट (राजकीय) हेतु दिब्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश को पुरस्कार प्रदान किया गया। सर्वेश्रेष्ठ पुनर्वास सेवाये उपलब्ध कराये जाने हेतु जनपद वाराणसी, उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम जनपद का पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्होने बताया कि भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजन के लिए सुगम्य भौतिक अवस्थापना एवं अन्य संचार सुविधाओं को उपलब्ध कराये जाने के लिए सुगम्य भारत अभियान का आरम्भ वर्ष 2014-15 में किया गया था इस योजना का उत्कृष्ट क्रियान्वयन करते हुए प्रदेश के विभिन्न जनपदों के सार्वजनिक भवनों को दिब्यांगजन हितैषी बनाये जाने के लिए विगत 03 वर्षो में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किये गये प्रयासों के कारण सर्वोत्तम राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया।

  अपर मुख्य सचिव महेश गुप्ता ने बताया कि सुगम्य भारत अभियान चयनित 4 जनपदों के विभिन्न भवनों में रैम्प लिफट, बाधारहित शैाचालय एवं अन्य विभिन्न प्रकार के संकेतों को विकसित किये जाने सम्बन्धी काये कराये गये है। उन्होने बताया कि सर्वोत्तम सुगम्य बेवसाइट-ूूूण्नचीूकण्हवअण्पद। दृष्टिबाधित दिब्यांगजन स्क्रीन रीडर, साफटवेयर का प्रयोग कर वेबसाइट को बनाया जा सकता है। माउस का प्रयोग करने में कठिनाई महसूस करने वाले व्यक्ति इस वेबसाइट पर वायस रिक्गनिशन साफटवेयर का प्रयोग कर सकता है ताकि वह वर्बल कमाण्ड पर कम्प्यूटर पर काम कर सकें। इस वेवसाइट पाठ के साइज और स्पेसिंग को बदलने की सुविधा से सुसज्जित हैं। यह वेबसाइट पाठ के कलर स्क्रीन को बदलने की सुविधा से सुसज्जित है। वेवसाइट पर दो तरह की कलर थीम की सुविधा दी गयी है। यह वेबसाइट कोरिजनेबल डिजायन टेक्नोलाजी पर विकसित किया गया है जिससे वेवसाइट को मोबाइल फोन पर तथा विभिन्न आकार के अन्य उपकरणों का उपयोग किया जा सकता है। इस बेवसाइट के लाभार्थियों का संख्या लगभग 14 लाख है।