बरेली में 55 लाख ₹ कीमत का 202 किग्रा गांजा बरामद

शबरेली, 17 नवम्बर। जनपद की बारादरी पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान सोवती होटल के आगे बीसलपुर मोड़ के पास से मादक पदार्थ तस्कर वली हसन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 55 लाख ₹ कीमत का 202 किग्रा गांजा बरामद हुआ। इस सम्बन्ध में थाना बारादरी पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।
जनपदीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त वली हसन निवासी सद्दीक कालोनी आकाश पुरम थाना बारादरी बरेली के पास से 55 लाख ₹, कीमत का 202 किग्रा गांजा बरामद हुआ है। इस संबंध में अभियुक्त के अन्य साथियों के बारे में स्थानीय पुलिस छानबीन कर रही है।