अमरोहा में 25 हजार इनामी गिरफ्तार
लखनऊ/अमरोहा। जिले के नौगांवा सादात पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम अलीपुर नहर पुलिया के पास चार पहिया वाहन में सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो, बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी, जिससे आरक्षी यतेन्द्र सिंह घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में बदमाश मिंजार धायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। मौके से एक अन्य बदमाश फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित, 01 खोखा कारतूस व 01 चार पहिया वाहन बरामद हुआ। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्व जनपद अमरोहा, सम्भल के विभिन्न थानो पर चोरी, लूट, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी व आम्र्स एक्ट आदि के 10 अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त जनपद अमरोहा से वांछित चल रहा, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25,000 ₹ का पुरस्कार घोषित था।

इस संबंध में थाना नौगांवा सादात पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।