योगी सरकार मे 146 कैदी रिहा होंगे
- महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर 146 कैदी होंगे रिहा

 

लखनऊ, 30 सितम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती के अवसर पर प्रदेश के कारागारों में निरूद्ध 146 सिद्धदोष बंदियों को रिहा करने के निर्देश दिये हैं।

इस सम्बंध में शासनादेश कारगार प्रशासन एवं सुधार विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार गांधी जयंती  (2 अक्टूबर 2019) केे अवसर पर ऐसे सिद्धदोष बंदी रिहा किये जायेेेंगे, जिन्होंने न्यायालय द्वारा दी गयी सजा भोग ली है, लेकिन अर्थदण्ड जमा न कर पाने के कारण अतिरिक्त सजा भोग रहे है।