उप्र संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष वाचस्पति मिश्र का कार्यकाल बढ़ा
- उप्र संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष वाचस्पति मिश्र का कार्यकाल पुनः एक वर्ष बढ़ाया गया

 

लखनऊ, 18 सितम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार ने उप्र संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष वाचस्पति मिश्र के आगामी 24 सितम्बर को समाप्त हो रहे कार्यकाल की अवधि को एक वर्ष के लिए बढ़ाकर उन्हें पुनः अध्यक्ष नामित कर दिया है। मेरठ के श्री मिश्र का कार्यकाल एक वर्ष का होगा और इस संबंध में उन्हें समय-समय पर जारी किये अनुमन्य सुविधाएं देय होगी।

इस सम्बन्ध में भाषा विभाग के प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है।