कम्बल कारखाना नजीबाबाद फिर चल पड़ेगा
- कम्बल कारखाना नजीबाबाद के पुनर्सचालन हेतु 54.11 लाख ₹ स्वीकृत : डा. नवनीत सहगल

 

लखनऊ, 18 सितम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार ने कम्बल कारखाना नजीबाबाद बिजनौर के पुनर्सचालन हेतु 54.11 लाख ₹ (चैवन लाख ग्यारह हजार रुपये) की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह धनराशि कम्बल कारखानों के पुनर्सचालन मद में प्राविधानित धनराशि 108.22 लाख ₹ में से स्वीकृति की गई है।

यह जानकारी प्रमुख सचिव, खादी एवं ग्रामोद्योग डा. नवनीत सहगल ने यहां दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 8 विभागीय कम्बल कारखाने स्थित हैं। जो काफी लम्बे समय से बन्द थे। प्रथम चरण में वित्तीय वर्ष 2017-18 में कम्बल कारखाना गोपीगंज, भदोही का पुनरूद्धार कराते हुए कारखाने को संचालित कराया गया था। जहां 351 कम्बलों का उत्पादन हुआ और सभी की बिक्री की जा चुकी है। द्वितीय चरण में वित्तीय वर्ष 2018-19 में कम्बल कारखाना, खजनी-गोरखपुर, जौनपुर का पुनरूद्धार कराते हुए उत्पादन प्रारम्भ कर दिया गया।

     वित्तीय वर्ष 2019-20 में कम्बल कारखाना मिर्जापुर एवं नजीवाबाद बिजनौर का पुनरूद्धार कार्य प्रस्तावित था। अब कम्बल कारखाना नजीबाबाद बिजनौर के पुनर्सचालन हेतु धनराशि स्वीकृति कर दी गई। जल्द ही इसमें कम्बल उत्पादन शुरू हो जायेगा।