कांग्रेस ने 50 से अधिक स्कूलों के 3500 विद्यार्थियों की प्रतियोगिता कराई

- कांग्रेस ने 50 से अधिक स्कूलों के 3500 विद्यार्थियों की प्रतियोगिता कराई


लखनऊ 2 सितम्बर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75वीं जयन्ती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों की प्रतियोगिता परीक्षाएं करायी गयी।
इसी श्रृंखला में प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इरम डिग्री कालेज, सी ब्लाक इंदिरा नगर लखनऊ में प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें लखनऊ के लगभग 50 से अधिक स्कूलों के 3500 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे शैलेन्द्र तिवारी ने बताया कि इरम एजेकेशनल सोसाइटी के निदेशक सैफी, हनुमान त्रिपाठी, अनीश अंसारी, गौरव चैधरी, अनूप गुप्ता, मुकेश सिंह चैहान, दिलप्रीत सिंह, श्याम किशोर शुक्ला एवं सुची विश्वास ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया। इसके उपरान्त राष्ट्रीय गीत 'वन्दे मातरम्' गाया गया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए उप्र कांंग्रेस सचिव शैलेन्द्र तिवारी ने बताया कि लखनऊ में परीक्षा सफलतापूर्वक शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। परीक्षा के उपरान्त सम्मिलित होने वाले मौजूद प्रतिभागियों को सद्भावना शपथ 'मैं यह पूरी गम्भीर प्रतीज्ञा लेता हूॅं कि मैं जाति, क्षेत्र, धर्म और भाषा को बिना ध्यान दिये भारत के सभी लोगों की भावनात्मक एकात्मकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा। मैं शपथ लेता हूँ कि बिना हिंसा के संवैधानिक साधनों और बातचीत के द्वारा एक दूसरे की दूरयों को अवश्य समाप्त कर दूंगा' दिलायी गयी। 
उन्होंने बताया कि इस मौके पर आने वाले बच्चों के लिए डाॅ. जियाराम वर्मा द्वारा स्वास्थ्य कैम्प लगाया भी गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम, फेक न्यूज पर नुक्कड़ नाटक, भरतनाट्यम नृत्य का भी आयोजन भी किया गया।
श्री तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम 10 सितम्बर को प्रदेश कमेटी से किया जायेगा, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों लेपटाॅप, टैबलेट एवं साइकिल तथा सफलतम 57 बच्चों को कलाईघड़ियां पुरस्कार के रूप में प्रदान की जायेगी। राष्ट्रगान के उपरान्त कार्यक्रम का समापन अनूप गुप्ता ने धन्यवाद के साथ किया।
श्री तिवारी ने बताया कि लखनऊ के कार्यक्रम में मुख्य रूप से हनुमान त्रिपाठी, बोधलाल शुक्ला, गौरव चैधरी, शिव पाण्डेय, अनूप गुप्ता, मुकेश सिंह चैहान, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दिलप्रीत सिंह, अजय श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, राहुल अवस्थी, आस्था तिवारी, संदीप पाल, शहजाद आलम, सिकन्दर अली, रोहित अवस्थी, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, प्रणव त्रिपाठी, सोम विकल आदि लोगों ने सहयोग प्रदान किया।