बौद्ध शोध संस्थान को 85 लाख ₹ मिला
- अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के लिए 85 लाख ₹ जारी

 

लखनऊ, 3 सितम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार ने अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के लिए 85 लाख ₹ की स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि चालू वित्तीय वर्ष में प्राविधानिक बजट से जारी की गयी है।

इस सम्बंध में विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन पवन कुमार ने शासनादेश जारी कर दिए हैं। निर्गत शासनादेश के अनुसार व्यय प्रबन्धन एवं शासकीय व्यय में मितव्ययता के संबंध में वित विभाग द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों का विशेष रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान द्वारा मदवार व्यय का विवरण एवं उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन एवं महालेखाकार, उप्र इलाहाबाद को उपलब्ध कराया जायेगा।