अपने वंश को ही जगह देने वाली पार्टियां जनता का भला नहीं कर सकतीं

- सपा-बसपा व कांग्रेस वंशवादी पार्टियां है जो देश व समाज का भला नहीं कर सकती : स्वतंत्र देव सिंह


लखनऊ, 2 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पहली बार हापुड़, अमरोहा व मुरादाबाद पहुंचे जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा सभी वर्गो के लिए काम करती है। मोदी सरकार एवं योगी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गो को समान रूप से मिल रहा है। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी बाजपेयी जी जैसे नेताओं ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया है। मोदी जी ऐसे महान नेताओं के बनाये हुए पदचिन्हों पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा व कांग्रेस वंशवादी पार्टियां है जो देश व समाज का भला नहीं कर सकती है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मुरादाबाद में कहा कि विधानसभा उपचुनाव में भी लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तरह भाजपा की बड़ी जीत होगी। हम उपचुनाव वाली सभी सीटों पर चुनाव जीतेंगे। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार है।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष नबाब सिंह नागर, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र चैधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, कैबिनेट मंत्री चैधरी भूपेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद सर्वेश सिंह, सतपाल सैनी,  नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी जयपाल सिंह, विधायक राजेश चुन्नू, जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।