आशा बहुओं के लिए 50 करोड़ ₹ मंजूर
- आशाओं के बढ़ी हुई प्रतिपूर्ति धनराशि के लिए 50 करोड़ मंजूर

 

लखनऊ, 30 सितम्बर। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा आशा कार्यकत्री, शहरी आशा एवं आशा संगिनियों को प्रतिपूर्ति की गयी धनराशि वृद्धि पर व्यय हेतु शासन द्वारा 5000 लाख (पचास करोड़ ₹) की मंजूरी दे दी गई है। यह धनराशि प्रथम अनुपूरक अनुदान के माध्यम से चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 हेतु स्वीकृत हुई है।

इस सन्दर्भ में 24 सितम्बर को शासनादेश जारी कर दिया गया है।