गोण्डा के 8 मार्गों के निर्माण को मिला 11 करोड़ ₹
- राज्य सड़क निधि से जनपद गोण्डा के 8 मार्गों के निर्माण हेतु 10 करोड़ 96 लाख 2 हजार ₹ की धनराशि अवमुक्त

 

लखनऊ, 29 अगस्त। उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 में अनुदान संख्या-58 के अन्तर्गत राज्य सड़क निधि से जनपद गोण्डा के 8 मार्गों के निर्माण हेतु कुल लागत 14 करोड़ 53 लाख 33 हजार ₹ की धनराशि की वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृतियां प्रदान की गयी हैं तथा इन मार्गों के निर्माण हेतु 10 करोड़ 96 लाख 2 हजार ₹ की धनराशि अवमुक्त भी कर दी गयी है।

इस सम्बंध में उप्र शासन लोनिवि अनुभाग-1 द्वारा शासनादेश 28 अगस्त को जारी कर दिया गया है। जनपद गोण्डा के इन नव निर्माण कार्यों में धनईपट्टी मार्ग से शुक्लनपुरवा, अहिरनपुरवा, खेरहनियां, माण्टेसरी स्कूल सजाबगिया होते हुए राम अवतार पुरवा तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण, गोण्डा बेलसर मार्ग से अहिरनपुरवा रूदीपुरवा, जमादार पुरवा, श्रीपाल पुरवा, प्राथमिक पाठशाला तिवारी गांव होते हुए रामलाल पुरवा सम्पर्क मार्ग का निर्माण, गोड़वाघाट से बाबाहाता, रामभरोसे पुरवा, लम्बरदार पुरवा, फकीरनपुरवा प्राथमिक विद्यालय बकौली पुरवा होते हुए शुब्बापुरवा सम्पर्क मार्ग का निर्माण, तरबगंज अमहदी मार्ग से पूरे अहलाद भग्गूपुरवा होते हुए पीडी बन्धा तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण, भटपुरवा सम्पर्क मार्ग से लोनियनपुरवा तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण, दुर्जनपुरवा चैराहा से अहिरनपुरवा होते हुये दक्षिण बगिया तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण, तरबगंज अमहदी मार्ग से दूबेपुरवा नये पुरवा, मुरावन पुरवा जयराम बरईपुरवा सम्पर्क मार्ग का निर्माण तथा गोण्डा बेलसर मार्ग से तीरथ शुकुलपुरवा लालापुरवा सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य कराया जायेगा।