ईको पर्यटन परियोजाएं प्रस्तावित, बन रहे कयी पर्यटन आवास गृह

- प्रदेश में पर्यटन विकास के नये कार्यों में ईको पर्यटन की परियोजाएं प्रस्तावित



 

लखनऊ, 7अगस्त। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा कराये जा रहे नवीन कार्यों में ईको पर्यटन की परियोजनाएं भी प्रस्तावित हैं। यह जानकारी देते हुये प्रमुख सचिव पर्यटन जितेन्द्र कुमार ने बताया कि ईको पर्यटन के लिए दुधवा, पीलीभीत टाइगर रिजर्व व काशी वन्य जीव विहार में 27.69 करोड़ रूपये की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।

प्रमुख सचिव पर्यटन ने बताया कि ईको पर्यटन विकास की इन परियोजनाओं में पर्यटकों हेतु आवासीय सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, साइनेज, इण्टरप्रिटेशन सेन्टर, पर्यटक स्थलों का विकास जैसे कार्य शामिल हैं। इसके लिए वन विभाग की अनुमति ली जा रही है। जितेन्द्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा कराये जा रहे अन्य नवीन कार्यों में हरिद्वार में 100 कक्षों के भागीरथी पर्यटक आवास गृह का निर्माण, गुजरात में स्टेच्यू आफ यूनिटी परिसर में उत्तर प्रदेश भवन का निर्माण, बद्रीनाथ में पर्यटक आवास गृह का निर्माण, वाराणसी एवं प्रयागराज के मध्य गंगा वाटर रैली का कार्य भी प्रक्रियाधीन है।