राशनकार्ड की शिकायत यहाँ करें

- खाद्य विभाग की शिकायत निवारण प्रणाली की वेबसाइट पर दर्ज करा सकते हैं खाद्यान्न सम्बन्धी शिकायत
- शिकायत निवारण प्रणाली टोल फ्री नम्बर 1800-180-0150 एवं 1967 संचालित

लखनऊ, 24 जुलाई। खाद्य एवं रसद विभाग, उ0प्र0 राष्ट्र का प्रथम विभाग बन गया है, जिसका काॅल सेन्टर पर आधारित है। खाद्य एवं रसद विभाग में अत्यन्त सुविधाजनक काॅल सेन्टर एवं शिकायत निवारण प्रणाली टोल फ्री नम्बर 1800-180-0150 एवं 1967 संचालित है, जिस पर आम जनमानस अपनी शिकायत एवं सुझावों को दर्ज करा सकते हैं। यह जानकारी अपर खाद्य आयुक्त अनिल कुमार दुबे ने दी।
     श्री दुबे ने बताया कि आम जनता खाद्य विभाग की शिकायत निवारण प्रणाली की वेबसाइट पर जाकर आनलाइन शिकायत दर्ज करा सकता है तथा उसके निस्तारण की स्थिति भी देख सकता है।
     उल्लेखनीय है कि जन सामान्य को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संबंध में समस्त आवश्यक जानकारी सुलभ कराने के उद्देश्य से अपने राशनकार्ड पर आहरित राशन, गोदाम पर खाद्यान्न की उपलब्धता, खाद्यान्नों का परिवहन आदि समस्त विवरण पब्लिक डोमेन पर भी उपलब्ध कराए गए हैं।