जल शक्ति अभियान के लिए सरकार ने कार्योजना मांगी
- जल शक्ति अभियान संचालित किये जाने के लिए 

कार्ययोजना भेजने के निर्देश

 

लखनऊ, 6 जुलाई। आयुक्त ग्राम्य विकास उप्र ने जनपद एटा, जौनपुर, बिजनौर, सहारनपुर, रामपुर, रायबरेली, फतेहपुर, बदायूँ, अलीगढ़, प्रतापगढ़, सम्भल, अमरोहा, मेरठ, वाराणसी, मैनपुरी, संतरविदास नगर, शामली, कानपुर नगर, हापुड़, आगरा, फिरोजाबाद, कन्नौज, महोबा, गौतमबुद्धनगर, चित्रकूट, गाजियाबाद, हाथरस, बागपत, प्रयागराज, मथुरा, कासगंज, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मिर्जापुर, बुलन्दशहर एवं कौशाम्बी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों तथा अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक को भारत सरकार द्वारा जनपदों हेतु नामित नोडल अधिकारियों को आवश्यक सूचना उपलब्ध कराने तथा जलशक्ति अभियान के लिए बनायी गयी कार्ययोजना को राज्य मनरेगा सेल उ0प्र0 को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

 

ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के संबंध में 'जलशक्ति अभियान' चलाने के लिये 25 जून 2019 को मण्डलायुक्त तथा समस्त जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया था, जिसमें भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अभियान चलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही किये जाने की अपेक्षा की गयी थी। इन सभी जनपदों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर जल शक्ति अभियान चलाने एवं अन्य गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिये गये हैं।