हज यात्रियों के सहयोग को खादिमुल हुज्जाज भेजे गए

- लखनऊ इम्बारकेशन से 599 हज यात्री आज रवाना हुए

- 300 हज यात्री रात्रि 09ः25 पर रवाना होंगे

लखनऊ, 24 जुलाई। हज-2019 के लिए लखनऊ इम्बारकेशन से 23 जुलाई को जाने वाली सातवीं उड़ान संख्या- एस0वी0 5145 से प्रातः 04ः15 पर अमौसी एयरपोर्ट से रवाना हुई, जिसमें 154 पुरूष व 145 महिलायें, कुल 299 हज यात्री रवाना हुए। इस उड़ान से दो ख़ादिमुल हुज्जाज मो0 फिरोज़ एवं मो0 नफीस हज यात्रियों के सहयोगार्थ भेजे गये हैं। इस उड़ान से सबसे अधिक 192 हज यात्री अम्बेडकरनगर से व 97 यात्री लखनऊ से गये हैं।
 23 जुलाई को आठवीं उड़ान संख्या-एस0वी0 5241 से प्रातः 08ः50 बजे अमौसी एयरपोर्ट से रवाना हुई, तकनीकी ख़राबी व देर से आने के कारण यह उड़ान लगभग पचास मिनट देर से गयी। इस उड़ान में 151 पुरूष व 149 महिलायं, कुल 300 हज यात्री रवाना हुए। एक खादिमुल हुज्जाज मो0 उवैस हज यात्रियों के सहयोगार्थ भेजे गये हैं। इस उड़ान से सबसे अधिक 183 हज यात्री आज़मगढ़ व 117 यात्री लखनऊ से गये हैं।
 आज की तीसरी व लखनऊ से कुल नवीं उड़ान संख्या- एस0वी0 5243 से रात्रि 09ः25 बजे प्रस्थान करेगी। जिसमें 151 पुरूष व 149 महिलाएं कुल 300 हज यात्रियों की बुकिंग हो चुुकी है। इस उड़ान से तीन खादिमुल हुज्जाज सै0 जुबैर अहमद, मो0 हिकमत एवं श्री इसरार हज यात्रियों के सहयोगार्थ भेजे जा रहे हैं। इस उड़ान से सबसे अधिक 46 हज यात्री बलरामपुर से व 42 यात्री बस्ती से जायेंगे।