भाजपा नेता को ट्रेन में मारा पीटा

- चलती ट्रेन से उन्हें नीचे फेंका


- गंभीर हालत में भाजपा नेता को सीएचसी में भर्ती कराया गया
- दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई


- रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया

लखनऊ, 13 मई। बहराइच जनपद केे मटेरा में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर रविवार को देर शाम ट्रेन से लौट रहे भाजपा नेता को कुछ लोगों ने ट्रेन में मारापीटा, फिर चलती ट्रेन से उन्हें नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में भाजपा नेता को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 
वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। 
दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के सलारगंज मोहल्ला निवासी राम आशीष सिंह (40) पुत्र पुरुषोत्तम सिंह भाजपा युवा मोर्चा के विशेष कार्यकारिणी सदस्य हैं। वह आईटी सेल में भी काम देखते हैं। उनका कहना है कि मटेरा में एक परिचित के यहां रविवार को मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन था। 
उस कार्यक्रम में शामिल होकर देर शाम राम आशीष ट्रेन से वापस बहराइच लौटे। राम आशीष का कहना है कि जब वह मटेरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुए तो भीड़ अधिक थी। वे सीट खोजने लगे, तभी ट्रेन में रंजीत गुप्ता, गीता साहू आदि मिल गए। 
राम आशीष का कहना है कि दोनों से रंजिश चल रही है। उसी रंजिश के चलते दोनों लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इनके साथ मौजूद तीन अन्य लोगों ने भी मारापीटा। इसके बाद चलती ट्रेन से रिसिया-मटेरा के बीच उन्हें नीचे धकेल दिया। इस संबंध में जिला पुुलिस प्रशासन ने अपनी तरफ से कोई प्रतििक्रिया नहीं दिया है।