पैसों के नशे में चूर हुए भूमि विकास बैंक के कथित अधिकारी। गूंगे व्यक्ति की कर दी पिटाई। 




लखनऊ। गोमतीनगर थाना क्षेत्र के नेहरू इन्क्लेव के मकान संख्या पीआर 178 में रहने भूमि विकास बैंक के कथित अधिकारी के मकान की छत से फेंका गया गंदा पानी नीचे रहने वाले रंजीत सिंह के गूंगे नौकर बदरी के शरीर पर पड़ा गंदा पानी। 


शरीर पर गंदा पानी पड़ने के बाद गूंगा नौकर बदरी ने अपनी व्यथा मालिक को बताई। 


मालिक रंजीत सिंह के विरोध करने पर अपना आपा खो बैठे भूमि विकास बैंक के कथित अधिकारी। 


रंजीत सिंह उनकी पत्नी व नौकर से किया गाली गलौज। पहले नौकर को पिटा विरोध करने पर मालिक रंजीत सिंह को जबरन गाड़ी में बैठाने का किया प्रयास। किया गाली गलौज। 


पड़ोसी पप्पू सिंह के बीच बचाव किए जाने पर आग बबूला हुए भूमि विकास बैंक के कथित अधिकारी। पप्पू सिंह व उनकी पत्नी से भी संजीव सिंह व उनके गुर्गों ने किया अभद्रता। दंबगों ने की गाली गलौज, मारपीट। 


गुरुवार सुबह 10-11 बजे की है घटना। रंजीत सिंह की तहरीर पर गुरुवार देर रात आरोपी संजीव सिंह उनकी पत्नी व 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा। जांच पड़ताल में जुटी गोमतीनगर पुलिस।