देश का फैमिली डॉक्टर बनेगा आरोग्य सेतु : सोनू सिंह

- देश का फैमिली डॉक्टर बनेगा आरोग्य सेतु : सोनू सिंह


लखनऊ। कोरोना महामारी जैसे संकट को रोकने के लिए केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उसी प्रयास के तहत केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल को आरोग्य सेतु ऐप को लांच किया। देखते ही देखते ही देखते 15 दिनों के भीतर ही देश के 5 करोड़ से अधिक लोगों ने आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करके पूरी दुनिया को चौकाने का काम किया है।


वंही यह ऐप गूगल सर्च पर नंबर वन बना हुआ है। आरोग्य सेतु ऐप से लोगों को काफी उम्मीदें बढ़ गयी हैं। सुरक्षाकवच के रूप में लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। आरोग्य सेतु ऐप आजकल हर किसी के लिए चर्चा का विषय बना है। भारत सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप को कोरोना वायरस के संक्रमित को रोकने के लिए उद्देश्य से बनाया गया है। आरोग्य सेतु ऐप लोगों को बताएगा कि आप किसी कोरोना संक्रमित शख्स के संपर्क में आए हैं या नहीं। इसके अलावा इस एप से आप यह भी पता लगा सकते हैं कि आपको कोरोना संक्रमण का कितना खतरा है।


आरोग्य सेतु ऐप पर ई-पास की सुविधा को लेकर भी लोगों में चर्चाएं बानी हुई हैं। इस एप के जरिए अब आप को लॉकडाउन का ई-पास मिल सकेगा। इस बारे में आरोग्य सेतु एप पर नया सेक्शन ई-पास (e-pass) जोड़ा गया है। एप में दिख रही सूचना के अनुसार जल्द ही इस पर ई-पास की सुविधा शुरू होने वाली है। ऐसे में जरूरी काम से बाहर न निकल पाने वाले लोगों को बड़ी सहूलियत होगी।


आरोग्य सेतु ऐप का उत्तर प्रदेश में प्रचार-प्रसार भाजपा के नेता सोनू सिंह कर हैं उन्होंने बताया कि दो हफ्तों के भीतर उत्तर प्रदेश में 70 लाख से अधिक लोगों ने आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी लोंगो को बधाई दी और कोरोना योद्धाओं का आभार व्यक्त किया। 


युवा नेता श्री सोनू ने यह भी बताया कि आगामी दिनों में आरोग्य सेतु ऐप लोगों के निजी जीवन का हिस्सा बनेगा जैसे आज भीम ऐप के आने के बाद ही भारत में डिजिटल ट्रांसफर और बैंको के द्वारा ऑनलाइन ट्रांसफर का होना संभव हुआ। आरोग्य सेतु ऐप देश के हर नागरिक को उसके स्वास्थ्य की सुरक्षा गारंटी देने के लिए बनाया गया है। सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है लोगों को भी आगे आकर सरकार के साथ कामों में मदद करनी चाहिए।


आज लोग घरों में रहकर आरोग्य सेतु से कोरोना से जुड़ी हर खबर देख पा रहे हैं यही ताकत देश को महान बनाती है और देश के  डॉक्टर्स को भगवान बनाती है। उन्होंने कहा सही मायने में आरोग्य सेतु ऐप हर घर मे घर के डॉक्टर की तरह सलाह देकर उनकी छोटी-छोटी शंकाओं का दूर करने का काम बहुत ही जिम्मेदारी से कर रहा है।