प्लास्टिक का बेहतर उपयोग करना सीखें

प्लास्टिक से सजावट कर लगाए पौधे
लखनऊ। प्लास्टिक की बोतल का बेहतर इस्तेमाल के लिए नगर निगम मुख्यालय के मुख्य द्वार पर नमूना लगाया गया है। प्लास्टिक की बोतलों में सजावटी पौधे लगाकर घर की शोभा बढ़ाने का तरीका समझाया गया है। यहां साइकिल की पुरानी तीन पहियों को टांगा गया है। उसमें सलीके से प्लास्टिक की बोतलों में सजावटी पौधे लगे हैं। यह नमूना एक संस्था के माध्यम से लगाया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक की बोतलों को कूड़े में फेंककर प्रदूषण बढ़ाने के बजाए बेहतर इस्तेमाल के लिए लोगों को प्रेरित करना है। नगर निगम मुख्यालय के पोर्टिकों में साफ-सफाई पर एक नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुत किया गया। लोगों को गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र करने से उसके निस्तारण में होने वाली सुविधा के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान साफ-सफाई में पूरी भागीदारी निभाने के लिए भी प्रेरित किया गया। नाटक के माध्यम से गंदगी से होने वाले नुकसान की भी जानकारी दी गई।